- समय बहुत ही अनमोल होता हैं । समय खूबसूरत होता हैं । एक बार हमारे जीवन से जो समय चला जाता हैं वो वापस लौट कर नहीं आता है । समय के साथ चलना चाहिए जिन्दगी मे आना वाला समय बहुत कुछ सीखाता हैं। इस समय को जो कोई उपयोग कर ले वो जिन्दगी मे हमेशा ऊँचाईयो को छूता हैं और जो इस समय को व्यर्थ करता हैं उसे कभी भी कुछ हासिल नहीं हो पाता । कभी -कभी जीवन से कुछ ऐसे समय चले जाते हैं जिसे चाह कर भी हम वापस नहीं ला सकते और जिन्दगी भर उस समय का दर्द दिलो मे बन जाता हैं । ऐसा लगता हैं क्यों मैने उस समय को खो दिया काश उस समय को न खोये होते तो अपनो को अपनो से दूर नहीं जाने दिए होते । ये जिन्दगी भर मन मे पछतावा रहता हैं कि चाह कर भी उस समय को वापस नहीं ला पाते । सच मे ये समय जीवन मे कितना महत्वपूर्ण होता हैं । जन्म और मृत्यु ये दोनो समय का ही खेल हैं दोनो का कोई भी समय निश्चित नहीं होता हैं। ये जीवन मे कोई भी नहीं जान पाता हैं कि कब उसका जन्म होगा और कब उसका समय उसके सामने मौत बन कर खड़ा हो जायेगा । इन दोनो समय को जीवन मे कोई भी व्यक्ति नहीं समझ सकता । सच मे समय को समझना जीवन मे बहुत मुश्किल हैं । समय कब आके अपना रंग दिखा जाता हैं और कब आके जीवन से रंगो को चुरा लेता हैं । क्या समय ऐसा होता हैं इतनी तेजी से आते हैं और चले जाते हैं।
Thursday, 23 April 2015
SAMAYA
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment